फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से सौतेले पिता ने की रेप की कोशिश

Sun, 16 Apr 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला लोनी
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इलाके की एक कालोनी में सौतेले पिता ने शुक्रवार रात आठ वर्षीय मासूम से रेप की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। वारदात के समय बच्ची की मां घर पर नहीं थी। मां के वापस आने पर पीड़ित बच्ची ने आपबीती सुनाई तो मां का कलेजा दहल उठा।
विज्ञापन


बच्ची ने साफ तौर पर सौतेले पिता के साथ रहने से इंकार कर दिया है। इसके बाद मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।       

 क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने शुक्रवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसके पति ने अपनी सौतेली बेटी से रेप की कोशिश की है। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला ने बताया कि उसने कुछ समय पूर्व कालोनी निवासी नेत्रपाल से दूसरी शादी की थी। पहले पति से उसे एक बेटा और आठ वर्षीय बेटी हैं।
विज्ञापन


शाम के समय बेटी को घर पर अकेले छोड़कर वह पड़ोस में किसी महिला से मिलने गई थी। इसी दौरान पति घर पहुंचा और बेटी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और रेप की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर वह घर से भाग गया।

मां के घर पहुंचने पर बेटी ने रोते हुए आपबीती बताई और पिता के साथ रहने से इंकार कर दिया। एसएचओ दिनेश यादव का कहना है कि पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें