फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कट होंगे बंद, जाम से मिलेगा छुटकारा

Fri, 21 Apr 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
शहर में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टीएचए की कालोनियों में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। नगर निगम की ओर से कालोनियों में कई अवैध कटों को बंद करने का काम शनिवार से शुरू कर दिया गया। आधा दर्जन कटों को इस सप्ताह बंद किया जाएगा।टीएचए में सिर्फ मुख्य सड़कों पर ही नहीं, कालोनियों के रास्तों पर भी जाम की समस्या आम है।
विज्ञापन


पीक आवर्स में जाम से लोग बेहाल रहते हैं। चंद मिनटों का रास्ता तय करने में घंटों का समय लगता है। इसे देखते हुए नगर निगम ने करीब आधा दर्जन कटों को बंद करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को कटों को बंद करने का काम वैशाली सेक्टर-2 की पुलिया से शुरू हुआ। पुलिया के पास बने दो कटों को बंद किया जा रहा है।

कटों को बंद करने के लिए पक्का निर्माण होगा, जिसमें करीब एक सप्ताह लगेगा। इसके बाद वसुंधरा सेक्टर-4 में दो कट बंद होंगे। वैशाली सेक्टर-4 में मन्नत रोड पर भी जाम की समस्या को देखते हुए मन्नत के सामने बने कट को भी बंद करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


अवर अभियंता संजय गंगवार ने बताया कि वैशाली सेक्टर-2 की पुलिया पर कट बंद किया जा रहा है। इसके साथ ही कई और कटों को बंद किया जाएगा। जिससे टीएचए से जाम की समस्या खत्म की जा सके।  इससे पहले वैशाली सेक्टर-6 की पुलिया और वसुंधरा बुध चौक पर जाम की समस्या को देखते हुए कट बंद किए जा चुके हैं।

सेक्टर-6 की पुलिया पर नगर निगम की तरफ से डिवाइडर बनाया गया है। वहीं वसुंधरा बुध चौक पर बैरिकेड लगाकर कट को बंद किया गया। कट बंद होने के बाद से यहां पर वाहन चालकों को जाम की समस्या से निजात मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें