फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑर्डर लेने में लेट हुआ वेटर तो होटल पर फायरिंग

Sun, 01 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
firing - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वेटर के देरी से आने पर शराब के नशे में धुत कार सवार पांच युवकों ने शुक्रवार देर रात रेस्टोरेंट पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत लेकर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।अभय खंड निवासी प्रवींद्र तोमर विंडसर मार्केट में रेस्टोरेंट चलाते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे नशे में धुत एक युवक रेस्टोरेंट पर आया और वेटर को आवाज दी। वेटर दूसरे टेबल के ऑर्डर लेकर कुछ देर से उसके पास पहुंचा तो युवक ने गाली गलौच करते हुए वेटर से मारपीट की। इस दौरान लोगों ने उन्हें शांत कराया और पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस वेटर और आरोपी युवक को चौकी पर ले गई और समझौता करवाकर युवक को जाने दिया। आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद आरोपी युवक कार सवार पांच युवकों के साथ रेस्टोरेंट पर आया और पिस्टल निकालकर दो फायर किए। प्रवींद्र ने रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


गोली रेस्टोरेंट के काउंटर और मशीन पर लगी। फायरिंग कर युवक वहां से फरार हो गए। प्रवींद्र ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पीसीआर मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।आरोप है कि चौकी पुलिस शनिवार दोपहर तक मामले को दबाने में जुटी रही और रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

मामले की जानकारी सीओ इंदिरापुरम को हुई तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसके बाद शनिवार दोपहर बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ इंदिरापुरम अनिल यादव ने बताया कि पहली बार झगड़े के दौरान जो युवक था, उसने अपना नाम सुमित यादव बताया था।
विज्ञापन


उसके और चार अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें