फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हुक्का बार से रईसजादों समेत 15 गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
हुक्का बार - फोटो : demo pics
विज्ञापन
कविनगर में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर कविनगर पुलिस ने दो मालिकों समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कई रईसजादे हैं।पकड़े गए आरोपियों में हुक्का बार मालिक राजा सैनी निवासी सेक्टर-23 संजयनगर और मोहन मित्तल निवासी शास्त्रीनगर हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा हुक्का बार के कर्मचारी और पार्टी करने आए रईसजादों में सागर, अर्जुन, जीवन और शिवराज निवासी दीनागढ़ी, श्याम बागू, अमित शर्मा और राहुल विजयनगर, प्रदीप मिश्रा लोहियानगर, करण सिंह अकबरपुर बहरामपुर, अश्वनी सक्सेना, टोनी, चिराग कविनगर और करण जीत मुकुंद नगर हैं।

हुक्का बार से पुलिस ने 12 हुक्के, 12 हुक्का पाइप, नौ चिलम, 106 नशे की टिक्की और 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। कविनगर सी-ब्लॉक में चल रहा यह हुक्का बार डार्क ब्लैक के नाम से था, जिसे करीब दो माह पहले शिकायत मिलने पर पुलिस ने बंद करा दिया था। हालांकि तीन दिन बाद ही इसे फिर से चला दिया गया था।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि पुलिस की शह पर ‘नजराना’ लेकर इसे चालू किया गया था। हुक्का बार में नाबालिग लड़के-लड़कियां आते थे, जिन्हें यहां नशे की लत लगाई जाती थी। इस संबंध में एसओ कविनगर का कहना है कि लोगों की शिकायत पर हुक्का बार पर कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में हुक्का बार नहीं चलने दिए जाएंगे।

हर्बल नाम पर लाइसेंस, परोसी जा रही थी शराब-गांजा
हुक्का बार का लाइसेंस हर्बल बार के नाम से लाइसेंस लिया हुआ था। लोगों का आरोप है कि इसमें शराब और गांजा भी परोसा जाता था। यहां हर्बल हुक्के के लिए 500 रुपये, केमिकल वाले हुक्के के लिए 1000 रुपये और गांजा वाले हुक्के के लिए 1500 रुपये तक वसूले जाते थे।
विज्ञापन


पहले भी पकड़े गए हुक्का बार
20 जुलाई- विजयनगर में हुक्का बार पर छापा, दो गिरफ्तार
पांच अगस्त- आरडीसी और कविनगर में हुक्का बार बंद कराए


22 अगस्त- इंदिरापुरम, वैशाली में तीन हक्का बार बंद कराए
18 सितंबर- वर्ल्ड स्क्वायर मॉल मोहननगर में हुक्का बार पर छापा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें