फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: पिता ने बेटी को गला दबाकर मार डाला

Sun, 05 Feb 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
suicide - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
बेटी के लव मैरिज करने से नाराज एक ऑटो चालक ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। यह सनसनीखेज वारदात खोड़ा की संगम विहार कालोनी की है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।   अलीगढ़ निवासी हनीफ खोड़ा स्थित संगम पार्क में परिवार के साथ रहता है। वह ऑटो चलाता है।

उनकी 22 वर्षीय बेटी रुखसार कौशांबी के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। रुखसार ने 30 अक्तूबर को परिजनों को बिना बताए आगरा निवासी अकरम से कोर्ट मैरिज कर ली थी। यह बात छिपाकर वह अपने परिवार के साथ रह रही थी। 30 जनवरी को एक रिश्तेदार के जरिए परिजनों को रुखसार की शादी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


रुखसार ने नाराज परिवार के बाकी सदस्यों को तो मना लिया, मगर पिता हनीफ नहीं माना। वह घर छोड़कर चला गया। हालांकि पत्नी और बच्चों के काफी मनाने पर हनीफ मान गया और वापस घर आ गया। परिवार ने तय किया कि रविवार को रुखसार को अकरम के साथ विदा कर दिया जाएगा। अकरम रविवार को रुखसार को लेने आने वाला था।

परिवार के सभी लोग काफी खुश थे। हनीफ विदाई के लिए रुखसार के लिए बाजार से कपड़े खरीदकर लाया था।पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात खाना खाने के बाद सब सो गए। रविवार सुबह करीब तीन बजे हनीफ की नींद खुली और उसने दुपट्टे से गला दबाकर सोती हुई रुखसार की हत्या कर दी। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।

रुखसार के भाई आरिफ की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हनीफ को गिरफ्तार कर लिया। थाना इंदिरापुरम सीओ अनिल यादव ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पिता घर पर ही मिला। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का कहना था कि समाज में बदनामी के चलते उसने यह कदम उठाया।     

‘हत्या नहीं करता तो आत्महत्या कर लेता’
हनीफ ने बताया कि वह अकरम को पसंद नहीं करता था। ऑटो चालक साथियों से अकरम की गलत आदतों की बात भी कई बार उसने सुनी थी। वह रुखसार को विदा करता तो उसकी साथियों के सामने बदनामी हो जाती। वह उसे विदा भी कर देता तो वह जिंदा नहीं रहता, आत्महत्या कर लेता।
विज्ञापन


एक वर्ष पहले हनीफ के घर किराए पर रहता था अकरम     
करीब एक वर्ष पहले अकरम हनीफ के घर किराए पर रहता था और ऑटो चलाने का काम करता था। अकरम कई बार रुखसार को छोड़ने भी जाता था। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। शादी करने के लिए ही करीब छह महीना पहले अकरम उनके यहां से कमरा खाली कर दिल्ली में रहने लगा था। साथ ही ऑटो चलाने के बजाय एक निजी कंपनी में काम करने लगा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें