फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 लाख लूटकर भाग रहे बदमाश को सिपाही-होमगार्ड ने दबोचा

Tue, 21 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अलर्ट पुलिसिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटी रोड पर दो बदमाशों ने कंपनी कर्मचारी से चार लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया, जिससे सनसनी फैल गई। हालांकि लैपर्ड सवार सिपाही-होमगार्ड ने एक लुटेरे को कैश समेत दबोच लिया, वह बीकॉम स्टूडेंट है। जबकि उसका साथी भाग गया। अंबेडकर रोड पर कृष्णा फार्मा के नाम से दवा कंपनी है।
विज्ञापन


कंपनी के मुंशी कौशलेंद्र निवासी घूकना सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बैग में कंपनी के चार लाख रुपये लेकर साइकिल पर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहां से वह ट्रेन पकड़कर दिल्ली जाते।

कौशलेंद्र ने बताया कि जैसे ही वह जीटी रोड पर आर्यनगर के सामने पहुंचे, पीछे से आए दो बदमाशों ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया और बैग लूटकर भागने लगे। उन्होंने शोर मचाया तो गश्त कर रहे लैपर्ड-2 सवार पुलिसकर्मियों ने लुटेरों का पीछा किया। बदमाश आर्यनगर की गलियों में घुस गए।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को दौड़ता देख मोहल्ले के लोग भी शोर मचाकर उनके पीछे भागे। एक लुटेरा तो भाग गया, जबकि दूसरा गली में घिर गया और पत्थर फेंकने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसके पास से लूटा गया बैग भी मिल गया, जिसमें चार लाख रुपये थे।

बाद में भीड़ ने उसकी धुनाई भी की। पुलिस उसे कोतवाली ले गई और पूछताछ की। कोतवाली एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा मूला लोधी है। वह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अमरगढ़ का रहने वाला है। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।

दूसरी तरफ, एसएसपी ने बहादुरी दिखाने वाले सिपाही राकेश और होमगार्ड सतीश पांडे को एक-एक हजार रुपये का इनाम दिया है। राकेश मथुरा का रहने वाला है, वह 2006 में भर्ती हुआ था। सतीश भी कई सालों से होमगार्ड है।

सीआरपीएफ में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है मूला: पुलिस के हत्थे चढ़े मूला ने बताया कि वह बीकॉम प्रथम वर्ष का स्टूडेंट है और सीआरपीएफ में भर्ती होने की तैयारी भी कर रहा है। उसका कहना था कि उसने लूट नहीं की है। वह तो सीआरपीएफ भर्ती के बारे में जानकारी करने यहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें