फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हरबीर हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Thu, 17 Nov 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा स्नान के दौरान विवाद के बाद फजलगढ़ गांव निवासी किसान हरबीर की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। इसमें हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी शामिल है। पुलिस इस मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 14 नवंबर को भोजपुर थाना अंतर्गत फजलगढ़ गांव निवासी किसान हरबीर (42) की गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई ब्रजवीर सिंह ने गांव निवासी चार लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बुधवार को एसपी देहात ओमप्रकाश और एएसपी सदर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह फजलगढ़ गांव के जंगल से हत्या में शामिल योगेंद्र और लोकेंद्र निवासी फजलगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


दोनों के कब्जे से एक-एक तमंचा और दो-दो कारतूस बरामद किए गए हैं। एएसपी ने बताया कि किसान हरबीर को योगेंद्र ने गोली मारी थी जबकि लोकेंद्र उसके साथ था। दरअसल, हरबीर का गंगा स्नान के दौरान ब्रजघाट पर योगेंद्र, नगेंद्र समेत गांव निवासी कई युवकों से रात में कैंप में सोने को लेकर झगड़ा हो गया था।

इसके चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। सोमवार को गांव में पहुंचने के बाद फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया था और इसके चलते योगेंद्र ने हरबीर की गोली मारकर हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि मर्डर के बाद योगेंद्र के भाई नगेंद्र समेत दो ओर युवकों के नाम सामने आए थे। पुलिस उन दोनों की भी तलाश कर रही है।

एक हजार में गिरवी रखा था तमंचा
गिरफ्तार योगेंद्र ने बताया कि उसने एक साल पहले गांव निवासी एक व्यक्ति, जिसकी मौत हो चुकी है उससे एक हजार रुपये में तमंचा गिरवी रखा था। हत्या वाले दिन गुस्सा आने पर उसने उस तमंचे का इस्तेमाल कर दिया। मृतक हरबीर, योगेंद्र का कुनबे में ताऊ का लड़का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें