फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से ढाई साल की बच्ची की मौत

Wed, 13 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-24 पर मंगलवार सुबह करीब सात बजे कार की टक्कर से बाइक सवार खुशी (2) की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे उसके चाचा अनूप और पीछे खुशी को गोद में लेकर बैठी दादी लक्ष्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।  
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  बाइक सवार मसूरी से एनएच-24 होते हुए मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रहे थे। इस दौरान हापुड़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार चालक बरेली का है। वह एक महिला रिश्तेदार को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहा था।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बच्ची बाइक से उछलकर पांच मीटर दूर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। लक्ष्मी के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। अनूप के सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन


आरोपी चालक कार लेकर मौके से भागने लगा, जिसे लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायलों को रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ मसूरी शावेज खां ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें