गुरुवार सवेरे हारून का गला रेता हुआ शव गांव के बाहर सड़क पर मिला। राहगीरों ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने हारून का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया।
गाजियाबाद स्थित मोदीनगर के मानकी गांव में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। युवक को बुधवार रात किसी ने फोन कर बुलाया था जिसके बाद वह लापता हो गया था। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मानकी गांव निवासी चालक हारून 28 पुत्र अलीमुद्दीन अपनी पत्नी व तीन बच्चे के साथ रहता था। गुरुवार सवेरे हारून का गला रेता हुआ शव गांव के बाहर सड़क पर मिला। राहगीरों ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने हारून का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया।