पुलिस ने बताया कि सुभाष अपने गांव अबूपुर भी जाता रहता था। मंगलवार सुबह पूजा के दोनों बच्चे मनीष (14) और प्रियंका (12) स्कूल चले गए। इसी बीच सुभाष उमेश पार्क पहुंचा और पूजा की हत्या करने के बाद मकान का ताला बाहर से बंदकर भाग गया। दिनभर मकान में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ तो उन्होंने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर तो वहां पूजा का शव पड़ा था।
बच्चों को मारने की फिराक में था सुभाष
सोनू ने बताया कि सुभाष पूजा की हत्या करने के बाद मनीष और प्रियंका को स्कूल से अपने घर अबूपुर गांव ले गया। मां के बारे में पूछने पर सुभाष ने बच्चों को बताया कि उनकी मम्मी पिकनिक पर शिमला गई है और वह कई साल बाद आएगी। कुछ देर अबूपुर रखने के बाद सुभाष दोनों बच्चों को जंगल में किसी खंडहरनुमा मकान में ले गया। इसी बीच सुभाष को खोजती हुई पुलिस वहां पहुंच गई तब आरोपी बच्चों को वहीं छोड़कर भाग गया। परिजनों का आरोप है कि सुभाष बच्चों की हत्या करने की फिराक में था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश
सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि ससुर पप्पू की तहरीर पर आरोपी दामाद सुभाष के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।