फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 145 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, तीन पिस्तौल, 63 कारतूस व तीन मैगजीन बरामद

Wed, 12 Jan 2022 06:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाक सीमा पर 145 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी है। 430 ग्राम अफीम भी बरामद की गई है। 
विज्ञापन
पंजाब में पकड़ी गई हेरोइन व हथियारों की खेप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सरहद से एक 145 करोड़ रुपये की हेरोइन (कुल वजन 29 किलो), 430 ग्राम अफीम, तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन व 63  कारतूस पकड़े हैं। घनी धुंध की आड़ में पाक तस्करों ने दो दिनों के अंदर पांच जगहों पर हेरोइन की खेप सरहद से सटे भारतीय क्षेत्र में पहुंचाई है। अन दिनों पंजाब में विधानसभा चुनाव है, इसलिए हेरोइन की मांग बढ़ी है। 

विज्ञापन


धुंध के कारण दोनों देशों के तस्कर सरहद पर तस्करी के लिए सक्रिय हो गए हैं। बीएसएफ ने मंगलवार और बुधवार को फिरोजपुर सेक्टर से चार और अमृतसर के अटारी बार्डर से एक खेप पकड़ी है। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक घनी धुंध के कारण सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ जवानों की गश्त बढ़ा दी गई है। 

रात के समय फेंसिंग पार पाक तस्करों की गतिविधियां महसूस की गईं, बीएसएफ ने तुरंत उन जगहों पर स्पेशल सर्च अभियान चलाया। मंगलवार को फिरोजपुर सेक्टर से सटी सरहद से बीएसएफ को हेरोइन के 10 पैकेट बरामद हुए, उक्त पैकेटों में 19 किलो 375 ग्राम हेरोइन और 430 ग्राम अफीम भी मिली है। यही नहीं इसके साथ एक पिस्तौल, एक मैगजीन और आठ कारतूस भी बरामद भी मिले। इसी तरह बीएसएफ को सरहद से हेरोइन का एक पैकेट मिला, जो फेंसिंग के नजदीक खेत में पड़ा था, इसमें एक किलो 195 ग्राम हेरोइन मिली। इसके अलावा बीएसएफ को सरहद से एक और पैकेट मिला, इसमें एक किलो हेरोइन थी। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह फिरोजपुर सेक्टर से लगती सीमा से हेरोइन के छह पैकेट मिले, जिनका वजन छह किलो 360 ग्राम था, इसके अलावा एक पिस्तौल, एक मैगजीन व 50 कारतूस भी मिले हैं। बीएसएफ को फिरोजपुर सेक्टर से एक हेरोइन का पैकेट मिला है, जिसमें एक किलो 64 ग्राम हेरोइन है। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल को अमृतसर के अटारी इलाके से एक पिस्तौल, एक मैगजीन व पांच कारतूस मिले हैं।

उधर, खुफिया सूत्रों के मुताबिक जिन तीन जगहों से एक-एक पैकेट मिला है, इससे यही साबित होता है कि भारतीय तस्कर बाकी के पैकेट सरहद से ले जाने में कामयाब हुए हैं। इन दिनों सरहद पर घनी धुंध पड़ रही है। इसी बात का फायदा दोनों देशों के तस्कर उठा रहे हैं। पिछले साल भारत-पाक सरहद से तकरीबन 485 किलो हेरोइन पकड़ी जा चुकी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें