फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी से रिवाल्वर लूटने वाले चार गिरफ्तार

Sat, 28 May 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजयनगर पुलिस ने एक माह पहले रिटायर्ड फौजी से लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर, मोबाइल और दो चाकू बरामद किए हैं। यह गैंग सवारियों को ऑटो में बैठाकर लूटता था।
विज्ञापन


एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि पकडे़ गए लुटेरे प्रदीप अरोड़ा, प्रदीप सिंह, मोनू निवासीगण अशोक नगर दिल्ली और आकाश निवासी शाहदरा हैं। यह एनएच-24 पर ऑटो लेकर चलते थे और मौका देखते ही सवारियों से चाकू के बल पर लूटपाट करते थे।

14 अप्रैल को इस गैंग ने ग्रेटर नोएडा के याकूबपुर गांव में रहने वाले रिटायर्ड फौजी अनिल से लाइसेंसी रिवाल्वर और मोबाइल लूटा था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के बाद जल निगम कट से चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एसओ विजयनगर ने बताया कि मोनू घरों में पुताई का काम करता है, जबकि बाकी तीनों ऑटो चलाते हैं। प्रदीप अरोड़ा और आकाश फरीदाबाद और दिल्ली से चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुके हैं। लूटे गए सामान को बेचकर आरोपी महंगे रेस्टोरेंट में पार्टियां करते थे।

नोएडा पुलिस ने भी की आरोपियों से पूछताछ:  लुटेरों से पूछताछ करने नोएडा से सीओ अरविंद यादव एसएसपी कार्यालय पहुंचे। सीओ ने बताया कि नोएडा की कुछ घटनाएं अनसुलझी हैं, जिन्हें ऑटो गैंग ने अंजाम दिया है।  

सेफ नहीं है ऑटो का सफर: ऑटो गैंग का आपराधिक वारदातों में शामिल होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले स्नैपडील कंपनी की सेक्रेेटरी दीप्ति सरना के अपहरण, विजयनगर में युवती से छेड़छाड़ और कंपनी कर र्मचारी से लूट के मामले में भी ऑटो गैंग शामिल रहा है।

पुलिस ने दो माह से इनके खिलाफ अभियान भी चला रखा है। यूनीक आईडी स्टीकर भी ऑटो चालकों को दिए जा रहे हैं, इसके बावजूद ऑटो में वारदातें थम नहीं रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें