फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमडी को जेल, आरपी जायसवाल को बेल

Wed, 18 Jan 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
court shimla
विज्ञापन
 चर्चित एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में लैकफेड के पूर्व एमडी ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीबीआई विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है। दूसरी ओर हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक आरपी जायसवाल को राहत देते हुए उनकी अंतरिम जमानत अवधि को 2 फरवरी तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


लैकफेड के पूर्व एमडी ब्रह्मप्रकाश सिंह लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोर्ट ने उनके वारंट भी जारी कर दिए थे। बुधवार सुबह आरोपी अपने अधिवक्ता के साथ सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में पेश हुआ और सरेंडर कर दिया।

विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है। लैकफेड के इस मामले में कोर्ट ने पूर्व में ही 16 फरवरी की तारीख नियत कर रखी है।
विज्ञापन


उधर बीमारी के चलते एनआरएचएम घोटाले में ही फंसे देवरिया के पूर्व विधायक आरपी जायसवाल की अंतरिम जमानत अवधि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2 फरवरी तक बढ़ा दी है। आरोपी के अधिवक्ता ने सीबीआई विशेष कोर्ट में बेल बांड भी पेश कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें