फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के ड्राइवर को लूटने वाले पांच गिरफ्तार

Mon, 11 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
‌गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चलती ट्रेनों में लूटपाट और चोरी कर चुके पांच बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया। इन बदमाशों ने पूर्व में देर रात ड्यूटी से लौट रहे एक ट्रेन ड्राइवर और गार्ड से चाकू के बल पर लूट की थी। इनके खिलाफ चार केस दर्ज हैं। इनसे 3 बड़े चाकू और लूट-चोरी के 10 मोबाइल बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश देर रात 12 बजे के आसपास ईएमयू और लंबी दूरी की ट्रेनों में वारदात करते थे।
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि बदमाश अर्थला पीर वाली गली निवासी दानिश व शहनवाज, न्यू हिंडन विहार निवासी नदीम, जोगीपुरा हापुड़ निवासी चाहत और इंदर गढ़ी निवासी अनीस हैं। पांचों को प्लेटफार्म नंबर-1/2 पर नए पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि देर रात लोकल ट्रेनों में सवारियां कम होती हैं। कोच में दो-चार सवारियों को देखकर यह बदमाश पहले उनके साथ बैठकर कुछ दूर सफर करते थे।

पूरी स्थिति को भांपकर आउटर के पास चाकू के बल पर वारदात को अंजाम देते थे। आउटर पर ट्रेन धीमी होते ही कूदकर भाग जाते थे। विरोध करने पर चाकू मार देते थे। चाकू को यह पैर पर रस्सी से बांधकर रखते थे, ताकि किसी को पता न चले कि उनके पास हथियार भी है। लूट का शिकार हुए ट्रेन के ड्राइवर ने शिनाख्त के दौरान एक बदमाश के बालों के रंग से उसको पहचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें