फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गुंडागर्दी खत्म करो और मनचलों को सबक सिखाओ’

Sun, 12 Feb 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महागुनपुरम सोसायटी के रेजिडेंट्स ने रविवार को एसएचओ कविनगर को अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि पुलिस क्षेत्र में गुंडागर्दी खत्म करे और मनचलों को सबक सिखाए।
विज्ञापन

रेजिडेंट्स ने कहा कि सोसायटी में गुंडों, शराबियों और मनचलों का आतंक है। पुलिस उनके खिलाफ  सख्त कार्रवाई करे।

साथ ही उन्होंने गलत दस्तावेजों के साथ फ्लैट किराए पर देने वाले प्रॉपर्टी डीलर्स के खिलाफ  भी विधिक कार्रवाई करने की अपील की। एओए उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी ने बताया कि महागुनपुरम निवासी गुंडों के आतंक से काफी समय से परेशान हैं। मनचलों की हरकतों से सोसायटी की महिलाएं भयभीत हैं।

कविनगर एसएचओ ने उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर उत्तम सिंह राणा, गौरव रघुवंशी, अरविंद मौर्या, अभिनव त्यागी, आंचलिक त्यागी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बता दें कि आठ और नौ फरवरी को कुछ गुंडों ने सोसायटी में जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन


इसके बाद रेजिडेंट्स ने विधानसभा चुनाव के सामूहिक बहिष्कार का फैसला लिया था। हालांकि रविवार को डीएम निधि केसरवानी और एसएसपी दीपक कुमार के कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने वोट किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें