फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी फरारी मामले में आरोपी सिपाही बर्खास्त, गया जेल

Sun, 16 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस कस्टडी से बंदी के फरार होने के मामले में एसएसपी ने आरोपी सिपाही को बर्खास्त कर दिया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से डासना जेल भेज दिया गया। दूसरी तरफ, फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की तीन टीमें एनसीआर और वेस्ट यूपी में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


बर्खास्त किया गया सिपाही जितेंद्र निवासी संदेचंदी कानपुर है। उसके खिलाफ सदर हवालात के हेड कांस्टेबल धनीराम ने एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, कविनगर पुलिस फरार बंदी रुचिन निवासी दतियाना, थाना छपार मुज्जफरनगर की तलाश में जुटी है।

सूत्रों के मुताबिक, रुचिन ने डासना जेल में मिलाई करने आए साथियों के साथ फरारी की साजिश दो सप्ताह पहले रची थी। उसके साथियों ने शुक्रवार को उसे नशीले पानी की बोतल दी थी, जिसे उसने सिपाही को पिलाया था। हालांकि आरोप यह भी है कि सिपाही और आरोपी की मिलीभगत थी। जितेंद्र दो साल पहले विजयनगर थाने में तैनात था।
विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान विजयनगर की एक महिला ने उसके खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में वह निर्दोष पाया गया था। इसके बाद वह लिंक रोड थाने में तैनात रहा, जहां ड्यूटी पर रिश्वत लेने के आरोप में उसे लाइन हाजिर किया गया था।

बता दें कि शुक्रवार को कोर्ट में पेशी में पर आया बंदी रुचिन सिपाही जितेंद्र की आंखों में मिर्ची स्प्रे कर फरार हो गया था। दो साल पहले मोदीनगर पुलिस ने रुचिन को लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें