फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक चैट से बड़ा खुलासा: वरुण ने लिखा था-कल जिंदगी का आखिरी दिन

Tue, 30 Aug 2016 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
वरुण आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैभव खंड स्थित आदित्य मेगा सिटी सोसायटी में 11वीं के छात्र वरुण की मौत को सुसाइड बता रही पुलिस का दावा सही साबित होता दिखाई दे रहा है। वरुण की फेसबुक चैट से हुए खुलासे से साफ हो गया है कि उसने दो दिन पहले ही सुसाइड करने की तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन


गर्लफ्रेंड को किए गए फेसबुक मैसेज में उसने सोमवार को ही यह लिख दिया था कि बुधवार उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। हालांकि गर्लफ्रेंड ने उसे एक मैसेज कर समझाया कि इस तरह की बातें न करे।

मंगलवार की चैट में भी उसने गर्लफ्रेंड को कहा कि कल का दिन जिंदगी का आखिरी दिन होगा। बता दें कि बीते बुधवार को नोएडा सेक्टर-22 निवासी 11वीं छात्र वरुण की आदित्य मेगा सिटी सोसायटी में गिरने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

'जैसे तुम मेरी नहीं हो सकी क‌िसी और की भी नहीं हो पाओगी'

वरुण आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मामले को सुसाइड का बता रही थी। हालांकि वरुण के पिता की तहरीर पर गर्लफ्रेंड, उसके पिता और परिवार के अन्य लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

उधर, सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि मामले में अभी तक हत्या का कोई सुबूत पुलिस को नहीं मिला है। मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि अभी जांच जारी है।

कल के बाद तुम किसी और की कभी नहीं हो पाओगी
मंगलवार रात 10 बजकर नौ मिनट पर वरुण ने गर्लफ्रेंड को मैसेज किया 'एक बात कान खोलकर सुन लो, लिखकर देता हूं, जैसे तुम मेरी नहीं हुई ना तो कल के बाद तुम भी किसी और की कभी नहीं हो पाओगी, मेरे मरने के बाद शर्म से, गिल्ट (आत्मग्लानी) से अंदर ही अंदर मर जाओगी, जी ली मैंने जितनी जिंदगी जीनी थी। वरुण ने लगातार मैसेज किए, हालांकि गर्लफ्रेंड ने उसका जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

चैट में व्हाट्स एप का स्क्रीन शॉट भी भेजा

वरुण राजपूत - फोटो : अमर उजाला
वरुण ने चैट में गर्लफ्रेंड को एक पुरानी चैट का स्क्रीन शॉट भी भेजा। साथ ही लिखा कि ये वो यादें हैं, जो मेरे लिए सबकुछ हैं। चैट में साफ नजर आ रहा है कि वरुण ने गर्लफ्रेंड का नाम बीवी के नाम से सेव किया था जबकि गर्लफ्रेंड ने हबी (पति) के नाम से उसका नंबर सेव किया था।

पिता बोले- पुलिस दबा रही मामले को
पुलिस भले ही मामले को सुसाइड बता रही हो, मगर वरुण के पिता मदन राजपूत मामले को हत्या बता रहे हैं। पिता का आरोप है कि पुलिस घटना के बाद से ही लड़की और उसके पिता को बचाने में लगी है।

लोगों ने बताया था कि वरुण के एक पैर का जूता गर्लफ्रेंड की बालकनी में मिला था, जबकि पुलिस बताती रही कि जूता ग्राउंड फ्लोर से मिला है। एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी न होने से परिजन पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें