फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं मंजिल से गिरकर इंजीनियर की मौत

Tue, 07 Feb 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
काइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रॉसिंग्स की पंचशील सोसायटी टावर की 10वीं मंजिल से गिरकर ऑप्टीकल फाइबर इंजीनियर अमित त्यागी (34) की मौत हो गई है। उनके परिजनों ने रहस्यमय हालात में मौत होना बताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन


ट्रिपल प्लेयर टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत अमित कल्याणपुर संभल के रहने वाले थे। वह नोएडा के छपरौला में पत्नी आशा, बेटी रिया (10) और ओप्पो कंपनी में कार्यरत भाई विशेष त्यागी के साथ रहते थे।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह साथी कर्मचारी गौरव के साथ क्रॉसिंग्स की पंचशील सोसायटी की 10वीं मंजिल पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन के केबिल डलवा रहे थे। गौरव केबिल लेने के लिए नीचे गया, इसी दौरान रहस्यमय हालात में अमित बिल्डिंग से गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मृतक के परिजनों का कहना है कि जहां से अमित गिरे, वहां बाउंड्री बनी हुई है, ऐसे में पैर फिसलने से गिरना प्रतीत नहीं हो रहा है।

इस संबंध में एसएचओ विजयनगर नीरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वास्तविकता पता चल पाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें