फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी से पहले बैग लूटा, फिर मारी गोली

Mon, 24 Oct 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लूट का विरोध करने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी के कर्मचारी को गोली मारकर घायल कर दिया है। लुटेरे उसका बैग लूटकर ले गए हैं, हालांकि उसमें टिफिन और डायरी थी, कैश नहीं था। घायल कर्मचारी का यशोदा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


नेहरूनगर निवासी अंकित गर्ग का राकेश मार्ग पर कपड़ों का शोरूम है, जिस पर दिल्ली त्रिलोकपुरी निवासी सुनील कर्मचारी है। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे सुनील स्कूटी पर शोरूम से दिल्ली जा रहा था। घंटाघर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोका। उससे कहा कि उसने उनकी बाइक में टक्कर मारी है।

झगड़ा करते हुए उसे एमएमजी अस्पताल के सामने फ्लाईओवर के नीचे ले गए। उसकी स्कूटी की चाभी निकाल ली और बैग छीन लिया। इस दौरान बदमाशों ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली सुनील की पीठ में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर भीड़ लग गई तो हमलावर बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे यशोदा अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में नगर कोतवाली में जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई गई है। माना जा रहा है कि बदमाशों को बैग में कैश होने की सूचना थी।

कई एंगल से की जा रही जांच
एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि रंजिश और रोडरेज के एंगल से भी जांच की जा रही है। बदमाश बैग लूट चुके थे, इसके बाद गोली क्यों मारी, यह समझ नहीं आ रहा है। जांच की जा रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें