फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनपसंद सब्जी न मिलने पर भड़का पति तो पत्नी ने दे दिया तलाक

Mon, 12 Jun 2017 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
तलाक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रोजा इफ्तार के बाद खाने को बैठे पति ने सब्जी पसंद न आने पर पत्नी को तलाक दे दिया। पति ने गुस्से में तीन बार पत्नी से तलाक कह दिया। यह घटना मुरादनगर की एक कालोनी में दो दिन पूर्व की है।
विज्ञापन


पति-पत्नी में समझौता कराने के लिए दोनों पक्षों के लोगों ने पंचायत भी जोड़ी। जिसमें पति फिर से पत्नी को अपनाने के लिए तैयार हो गया, लेकिन अब पत्नी ने ही उसके साथ रहने से इंकार कर दिया।

हालांकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार कर रही है। मेरठ निवासी युवती का निकाह पांच साल पूर्व मुरादनगर की एक कालोनी के युवक के साथ हुआ था। दंपति के एक बेटा और बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के बाद पत्नी ने ही साथ रहने से क‌िया इंकार

तीन तलाक
जानकारी मिली कि महिला का पति रोजा रखे हुए है। दो दिन पूर्व इफ्तार के बाद महिला ने पति के सामने खाना परोसा, लेकिन मनपसंद सब्जी न बनाए जाने पर पति को गुस्सा आ गया।

उसने गाली-गलौच के साथ पत्नी से मारपीट की। गुस्से में आकर युवक ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। महिला ने ये सारी बात अपने परिजनों को बताई। दोनों पक्षों में समझौते को लेकर कालोनी में पंचायत भी बुलाई गई।

पंचायत में युवक ने कहा कि उसने तीन बार नहीं, बल्कि दो बार तलाक शब्द कहा था। हालांकि पत्नी का आरोप है कि पति ने तीन बार तलाक कहा था। फिर भी पंचायत में युवक अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार हो गया, लेकिन अब पत्नी ने ही पति के साथ रहने से इंकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें