फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला-उबर से नाराज चालकों ने शुरू की 'सेवा कैब', 5 रुपये प्रति किमी न्यूनतम किराया

Mon, 12 Jun 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ओला-उबर को टक्कर देने के लिए चालकों ने मिलकर मोबाइल आधारित सेवा कैब ऐप की शुरुआत की है। यह कैब राजधानी में मई से अपनी सेवाएं दे रही है। जुलाई में इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


इसके संचालकों ने तय किया है कि वह सर्ज प्राइसिंग नीति को अपने यहां लागू नहीं करेंगे। इसका न्यूनतम किराया पांच रुपये प्रति किलोमीटर होगा।

यह सेवा नौ चाकों की संचालन परिषद चालक शक्ति की ओर से शुरू की गई है। यह टैक्सी चालकों का संगठन है, जो ओला-उबर के साथ काम करते थे लेकिन उनकी मनमानी से परेशान होकर खुद की सेवा कैब शुरू की है।
विज्ञापन

सेवा कैब से अब तक करीब 2000 चालक जुड़ चुके हैं

सेवा कैब के सह-संस्थापक राकेश अग्रवाल के मुताबिक, कैब चालक ओला-उबर की नीतियों से परेशान थे। ओला-उबर ने पहले पैसे से लालच दिया, लेकिन अब उनकी नीतियां चालक विरोधी हो चुकी हैं।

उनके मुताबिक, दोनों कंपनियां चालकों से हर बुकिंग का लगभग 27 प्रतिशत वसूल लेती हैं। इसमें 20 प्रतिशत कमीशन, छह प्रतिशत सेवा कर व अन्य मद में लिया जाता है।

राकेश ने बताया कि सेवा कैब से अब तक करीब 2000 चालक जुड़ चुके हैं। जुलाई तक यह संख्या 3000 हजार तक पहुंचाने की कोशिश जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें