फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन डिमांड कारों को चोरी करने वाले पकड़े

Tue, 25 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहन नगर पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली-एनसीआर से ऑन डिमांड कार चोरी करने वाले तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना टैक्सी ड्राइवर है, जो चोरी की कारों के फर्जी कागजात बनवाता था। इनके पास से चार कार बरामद की गईं हैं। 
विज्ञापन


एसओ साहिबाबाद सुरेंद्र यादव ने बताया कि मोहन नगर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को रोका तो उन्होंने भागने की कोशिश की। टीम ने उन्हें धर दबोचा। जांच में कार के कागजात फर्जी निकले। पता चला कि कार चोरी की है।

बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की तीन कार और बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार तीनों दिल्ली-एनसीआर से कार चोरी कर मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के अन्य जिलों में बेचते थे।
विज्ञापन


तीनों सिर्फ वही कार चोरी करते थे, जिसकी मार्केट में डिमांड होती थी। आरोपियों से बरामद कारें पांच से 25 लाख रुपये तक की हैं। पकड़े गए बदमाश मनोज और कैलाश निवासी दौराला (मेरठ) और अशोक निवासी खतौली हैं।

 टैक्सी चालक बन गया वाहन चोर गैंग का सरगना
एसओ ने बताया कि अशोक गैंग का सरगना है। वह पहले टैक्सी ड्राइवर था। इस दौरान उसकी मुलाकात मनोज से हुई। अशोक ने मनोज की मदद करते हुए कार के फर्जी कागजात तैयार किए।

इसके बाद अशोक और मनोज ने कैलाश को साथ लेकर कार चोरी करना और फर्जी कागजात तैयार कर कारें बेचना शुरू किया। अभी तक ये बदमाश 12 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें