कविनगर की एक कालोनी में रेप से आहत होकर आत्मदाह करने की कोशिश करने वाली दलित किशोरी की बुधवार दोपहर मौत हो गई। वह सात दिन से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थी। किशोरी की मौत की सूचना पर कविनगर पुलिस की एक टीम पुष्टि करने दिल्ली पहुंची।
किशोरी से 29 मार्च को घर में घुसकर पड़ोस में रहने वाले पुष्पेंद्र उर्फ बबलू यादव ने रेप किया था। घटना के वक्त किशोरी का भाई घर पहुंचा तो आरोपी वहां से भागा। घटना के एक घंटे बाद ही किशोरी आत्मदाह की कोशिश की थी।
परिजनों ने उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।