फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को अब तक नहीं मिला मुआवजे का चेक

Sat, 27 Aug 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
नहीं मिला मुआवजे का चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप मामले में प्रशासन की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। पीड़िता के पिता के अनुसार लखनऊ से लेटर आने के बावजूद उन्हें अब तक मुआवजे के चेक हैंडओवर नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर उन्होंने पहले यह स्वीकार कर लिया था कि चेक उन्हें मिल गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित परिवार को तीन-तीन लाख रुपये के मुआवजे के चेक दिए जाने की घोषणा प्रशासन ने की थी, जिसके बाद पीड़िता के पिता के पास लखनऊ से लेटर आए, जिसमें गाजियाबाद प्रशासन से चेक लेने को लिखा गया था। पिता ने जब अधिकारियों से बात की तो उन्होंने एक सप्ताह में चेक देने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद पिता ने मीडिया में कहा था कि उन्हें चेक मिल गए हैं।

पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को बताया कि लखनऊ से आदेश आए एक सप्ताह से अधिक बीत चुका है मगर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी सुध नहीं ली है। न तो बेटी के स्कूल बदलवाने पर कार्रवाई की जा रही है, न उन्हें मुआवजे के चेक दिए गए हैं।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता का आरोप है कि जब वह डीएम या एडीएम को कॉल करते हैं तो वे कॉल भी नहीं उठाते। पिता का कहना है कि प्रशासन की इस अनदेखी से वह परेशान हैं। उन्होंने जल्द से जल्द प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।


तीन दिन बाद पहुंचे काउंसलर
तीन दिन से काउंसलर नहीं आने से परेशान पिता ने बताया कि शुक्रवार को काउंसलरों ने उनकी बेटी की काउंसलिंग की। पिता ने कहा कि वे चाहते हैं कि लगातार काउंसलर आकर बेटी की काउंसलिंग करें, जिससे वह जल्द से जल्द सामान्य जीवन जी सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें