फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी के विवाद में चचेरे भाई को मारी गोली, गंभीर

Sun, 16 Apr 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
shot dead - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रॉपर्टी के विवाद में शनिवार को रईसपुर में चचेरे भाई को गोली मारने की वारदात सामने आई है। गोली लगने से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


उधर,  मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।एसएचओ कविनगर हेमंत राय ने बताया कि रईसपुर गांव में राजपाल परिवार के साथ रहते हैं। उनका काफी दिनों से बहन माया और भाई प्रकाश के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। राजपाल के पुत्र शिवा और गोविंदा शनिवार रात को खाना खाकर घर के बाहर घूम रहे थे।

पीड़ित गोविंदा का आरोप है कि इसी दौरान उनका अपने चचेरे भाइयों रवींद्र, राहुल, गौरव और सचिन से विवाद हो गया। इस बीच चारों ने दोनों भाइयों (शिवा व गोविंद) पर गोली चला दी। गोली शिवा के पेट में लगी जबकि गोविंदा बाल-बाल बच गया। आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित व परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल शिवा को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पीड़ित परिजनों ने चारों आरोपियों के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एक आरोपी की रविवार को थी सगाई
चचेरे भाई को गोली मारने के मामले में नामजद आरोपी सचिन की रविवार को गोविंदपुरम में सगाई थी। परिजनों ने बताया कि सचिन फरार है, लेकिन सगाई टूटी नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें