एसडीएम ने नकल की सामग्री इकट्ठी कर रिपोर्ट शिक्षा बोर्ड को भेज दी है।
- फोटो : Demo Pic
शहर के खानपुर चौराहे के निकट आगनबाड़ी सहायिका से दो युवको ने उसके ऊपर गुरु व शनि की तिरक्षी चाल बताकर उससे नगदी व जेवरात ठग लिए और फरार हो गए। जब महिला मामला समझ पाई तो वह चिल्लाने लगी। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
एसपी आवास कांशीराम कालोनी निवासी सुमन पत्नी स्व. मुरालीलाल औरैया में आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका है। शनिवार की देर शाम वह ड्यूटी करके घर जा रही थी। इसी बीच खानपुर चौराहे पर उसे दो युवक मिले और एक आश्रम को पता पूछा । इसके बाद वह बोले तुम्हारे ऊपर गुरु व शनि की दशा चल रही है। उपाय करो वरना अनर्थ हो जाएगा। इस पर महिला ने उपाय पूछा तो उन लोगों ने अगरबत्ती निकाल कर आरती की और उसकी राख ुसके बैग में रख दी और कहा कि अब ग्रह दशा सही हो जाएगे।
इसके बाद उन्होंने कहा कि तुम अपने कुंडल और रुपए निकालकर मेरे हाथ में रखो, इसमें फूंक मार दूं जिससे आर्थिक संकट दूर रहेगा। महिला ने कुंडल उतारकर व 1500 रुपए उसके हाथ पर रख दिए। युवक ने कहा आंख बंद करके दस कदम आगे चलो पीछे मुड़कर न देखना। महिला ने जब दस कदम चलने के बाद पीछे मुड़ने को पूछा तो कोई आवाज नहीं आई। इस पर महिला ने दो बार आवाज लगाकर मुड़ी तो वह युवक फरार थे। खुद को ठगा देख महिला चिल्लाने लगी। आस पास लोगो की भीड़ जुटी मगर वह युवक फरार हो चुके थे। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।