फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पति की पिटाई से आहत युवक ने लगाया फंदा

Fri, 08 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पार्षद पति सुनील चौधरी ने हॉर्न बजाने से नाराज होकर स्कूटी सवार पड़ोसी दिनेश उर्फ आदेश (19) की दो दोस्तों के  साथ मिलकर पिटाई कर दी। आरोपी दिनेश को पीटते हुए उसके घर तक ले गए और गालियां दीं।
विज्ञापन


मोहल्ले में हुई पिटाई से आहत होकर दिनेश ने बुधवार रात रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट उसकी जेब से बरामद हुआ है। इसमें उसने पिटाई से आहत होकर जान देने की बात कही है। पुलिस ने पार्षद पति समेत तीन के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी भागे हुए हैं। पुलिस  उनकी तलाश कर रही है।

मूलरूप से ग्रेटर नोएडा के धूममानिकपुर निवासी पुष्पा परिवार के साथ न्यू कोटगांव में रहती हैं। उनके पति शिवकुमार मोहन नगर स्थित एक कंपनी में इंजीनियर हैं। बड़ा बेटा राहुल कंपनी कर्मचारी हैं। बेटी ज्योति साफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
विज्ञापन


छोटा बेटा दिनेश उर्फ आदेश आईटीआई पास था और मोहन नगर की कंपनी में इंटर्नशिप कर रहा था। पुष्पा का आरोप है कि  बुधवार रात 10 बजे दिनेश अपने दोस्त प्रतीक के  साथ स्कूटी पर चौधरी मोड़ से घर आ रहा था। रास्ते में पार्षद पति सुनील चौधरी का ऑफिस है। वह ऑफिस के सामने खडे़ थे।

पुष्पेंद्र ने वहां पर हॉर्न बजाया तो नाराज होकर पार्षद पति ने दोस्त गोलू और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर दिनेश की पिटाई शुरू कर दी। तीनों उसे पीटते हुए घर ले आए। वहां पर भी दिनेश के बडे़ भाई के सामने गालियां दीं। मोहल्ले के लोगों ने भी उसे नहीं बचाया।

पिटाई से आहत होकर दिनेश ने बुधवार रात आत्महत्या कर ली। देर रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ प्रथम इंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के  प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें