फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चेन देगी या गोली खाएगी’

Fri, 11 Nov 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
निशानेबाजी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शालीमार गार्डन स्थित गौरी शंकर विहार में शुक्रवार को पुलिस पीसीआर से चंद कदमों की दूरी पर हेलमेट पहने और रुमाल बांधे बदमाशों ने एक शिक्षिका से गन प्वाइंट पर चेन लूट ली। बदमाशों ने शिक्षिका से कहा कि चेन देगी या गोली खाएगी। शिक्षिका ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन पुलिस जब तक कुछ करती, बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


गौरी शंकर विहार निवासी हरिओम सिंघल एक कंपनी में लीगल एडवाइजर हैं। उनकी पत्नी मिली सिंघल शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रिक्शे से स्कूल जा रही थीं। वह शालीमार गार्डन की मुख्य सड़क पर पहुंची थीं कि पीछे से बाइक सवार बदमाश आए और उन पर तमंचा तान दिया।

बदमाशों ने चेन देगी या गोली खाएगी की धमकी देते हुए उनके गले से सोने की चेन लूट ली। बदमाश चेन लूट कर पुलिस पीसीआर के सामने से फरार हो गए। मिली चिल्लाते हुए पीसीआर के पास पहुंची और शिकायत की। पीसीआर पर तैनात कर्मियों ने  बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भाग चुके थे।
विज्ञापन


हरिओम का आरोप है कि जहां पर घटना हुई उससे सौ मीटर की दूरी पर पीसीआर खड़ी थी। एएसपी अनूप सिंह ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीसीआर सवार पुलिस कर्मियों से घटना की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें