फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरापुरम में बुजुर्ग महिला से चेन लूटी

Fri, 24 Mar 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
लूट - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी के गेट पर ही बृहस्पतिवार सुबह बाइकसवार बदमाशों ने 90 वर्षीय महिला से चेन लूट ली। महिला जब तक कुछ समझती बदमाश बाइक लहराते हुए फरार हो गए।इंदिरापुरम के अहिंसा खंड स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी में नोएडा की निजी कंपनी में डायरेक्टर के पद पर तैनात राजीव ठाकुर रहते हैं।

उनकी 90 वर्षीय मां किसी काम से पास की मार्केट जा रही थीं। सोसायटी के गेट पर वह रिक्शा लेने के लिए इंतजार कर रही थीं तभी दाईं ओर से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली। जब तक वह समझती बदमाश बाइक लहराते हुए शिप्रा सनसिटी की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद कुछ युवकों ने बाइक पर बदमाशों का पीछा किया मगर बदमाश फरार हो गए। गनीमत रही कि इस दौरान महिला को धक्का नहीं लगा वरना वह गिरकर चोटिल हो सकती थीं। एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें