फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब चालक का एटीएम कार्ड क्लोन कर 28 हजार की ठगी

Sat, 31 Dec 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
atm card - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अर्थला निवासी कैब चालक का एटीएम कार्ड क्लोन कर ठगों ने शुक्रवार रात 28 हजार रुपये उड़ा लिए। ठगों ने ऑनलाइन शॉपिंग कर ठगी की। पुलिस ने शिकायत ले ली है।
विज्ञापन

अर्थला निवासी विपिन निजी कंपनी की कैब चलाते हैं। शनिवार सुबह वह सोकर उठे तो मोबाइल पर तीन एसएमएस आए हुए थे।

उन्होंने एसएमएस खोले तो पता चला कि उनके कार्ड से 28 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। उन्होंने तुरंत अपना पर्स चेक किया तो एटीएम कार्ड उसके अंदर था। उन्होंने तुरंत कस्टमर केयर में कॉल कर एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया।
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार सुबह थाना साहिबाबाद पहुंचकर ठगी की शिकायत दी। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि कार्ड क्लोन कर ठगी का मामला लग रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें