फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने कारोबारी को मारी गोली

Sat, 27 Aug 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
 एनएच-24 के पास सर्विस रोड पर तीन बाइकर्स ने बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया। विरोध करने पर साथी बाइक सवार जीजा के सिर में भी तमंचे की बट मार दी।
विज्ञापन


दोनों घायलों को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजय नगर पुलिस मामले को रंजिशन या रोडरेज से जोड़कर देख रही है। देर रात तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी।

बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी यतेंद्र और उनके जीजा भगवान बहरामपुर में रहते हैं। बागू में इनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर बाइक पर दोनों घर जा रहे थे।
विज्ञापन


एनएच-24 से सर्विस रोड पर ममता विहार के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाश ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवाने लगे। विरोध करने पर यतेंद्र को गोली मार दी, गोली उनके सीने में लगी।

इस दौरान बदमाशों ने भगवान के सिर में तमंचे की बट मारकर उन्हें भी घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए तो हमलावर भाग गए।

एसओ विजय नगर ने बताया कि मामला रंजिशन या रोडरेज का प्रतीत हो रहा है। लूटपाट नहीं की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। दूसरी तरफ, घायलों के परिजन का कहना है कि लूटपाट की घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें