फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: युवक के अपहरण का प्रयास, मारपीट कर छोड़ा

Fri, 10 Dec 2021 04:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

वहीं पर दोनों के बीच दोबारा मारपीट शुरू हो गई। आरोपी अपने साथियों के साथ पीड़ित को कार में बैठा कर ले गया और उसको मुंडाखेड़ा चौराहे पर फेंक दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के खुर्जा की चन्द्रलोक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को अपहरण कर लिया। आरोपी बदमाशों ने युवक को पीटकर दो घण्टे बाद मुंडाखेड़ा चौराहे पर छोड़ दिया। अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने बरामद कर लिया। वही पीड़ित परिवार की ओर से आरोपों के खिलाफ शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


खुर्जा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक तुषार का छह माह पहले आरोपी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी बात पर 2 दिन पहले दोनों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन शुक्रवार सुबह आरोपी के साथी ने युवक को फोन करके चंद्रलोक कॉलोनी बुलाया था।
विज्ञापन


वहीं पर दोनों के बीच दोबारा मारपीट शुरू हो गई। आरोपी अपने साथियों के साथ पीड़ित को कार में बैठा कर ले गया और उसको मुंडाखेड़ा चौराहे पर फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें