फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनावः आचार संहिता का उल्लंघन, विधायक सुदेश शर्मा पर मुकदमा

Sat, 21 Jan 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
आचार संहिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने रालोद के क्षेत्रीय विधायक सुदेश शर्मा और उनके समर्थकों पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दरअसल, रालोद विधायक सुदेश शर्मा शुक्रवार दोपहर समर्थकों के साथ मोदीनगर स्थित पार्टी कार्यालय से गाजियाबाद के लिए नामांकन करने निकले थे।

उस दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था। कोतवाली प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें विधायक सुदेश शर्मा और उनके करीब सौ समर्थकों पर नामांकन के लिए कार्यालय पर भीड़ जुटाने,
विज्ञापन


बिना अनुमति के कार्यालय खोलने और नामांकन के लिए जाते समय हाईवे पर जाम लगाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर सुदेश शर्मा का कहना है कि उनका कार्यालय पहले ही खुल चुका है। लोग उनको शुभकामनाएं देने आए थे। नामांकन भरने जाते समय हाईवे पर कोई जाम नहीं लगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें