फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों ने युवक को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 08 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुशलिया में एक डेयरी पर काम करने वाले युवक की उसके दो साथियों ने डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल खून से सने दो डंडे को बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मृतक मनोज (25) निवासी रूपपुर गोटिया, थाना भुजीपुरा (बरेली) का रहने वाला था। वह पिछले डेढ़ साल से आठ हजार रुपये महीना तनख्वाह पर कुशलिया निवासी सरफराज की डेयरी पर काम करता था। उसके साथ इश्तियाक निवासी कल्लूगढ़ी और सरफराज का भतीजा ताहिर निवासी कुशलिया भी काम करते हैं।

डेयरी पर 22 गायें हैं, जिन्हें चारा (सानी करने) डालने को लेकर चार दिन पहले तीनों के बीच विवाद हुआ था। इश्तियाक और ताहिर का कहना था कि सारा काम वही करते हैं, मनोज कुछ नहीं करता है जबकि मनोज कहता था कि वह ज्यादा काम करता है।
विज्ञापन


इसी खुन्नस में इश्तियाक और ताहिर साजिश के तहत बृहस्पतिवार रात शराब और कोल्ड ड्रिंक लेकर आए। ताहिर ने शराब पी जबकि मनोज और इश्तियाक ने कोल्ड ड्रिंक पी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने मनोज के सिर पर डंडों से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी वहां से भागने लगे। क्षेत्र में गश्त कर रही मसूरी थाने की पुलिस ने दोनों को भागते हुए देखा तो पीछा कर दबोच लिया। पूछताछ में वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस डेयरी पर पहुंची और मनोज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसपी देहात राकेश पांडेय ने बताया कि इस संबंध में डेयरी संचालक सरफराज ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें नामजद किए गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीटना चाहते थे, मारना नहीं: आरोपी
आरोपियों का कहना है कि वह मनोज को पीटकर उसे सबक सिखाना चाहते थे, हत्या करना उनका मकसद नहीं था। उन्होंने उसे पीटने के लिए डंडे मारे तो वह उनसे भिड़ गया। इसके बाद उन्होंने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।

ट्रक के पहिए के नीचे दबकर चालक की मौत
 पाइप लाइन मार्ग स्थित शमशेरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार रात एक हाइड्रा ट्रक के पहिए से दबकर ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के वक्त चालक खराब ट्रक को ठीक करने के लिए उसके नीचे घुसा था। मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है।

एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि कसेरपुर शठला बीबीनगर बुलंदशहर निवासी नितिन (23) पुत्र ताराचंद पाइप लाइन मार्ग पर हाइड्रा ट्रक चालक था। बृहस्पतिवार रात ट्रक खराब होने पर वह ट्रक के नीचे घुसकर उसे ठीक करने लगा।

इसी दौरान अचानक ट्रक खिसकने लगा और पहिए के नीचे दबकर नितिन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। एसओ का कहना है कि मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें