फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी ने फंदा लगाया, महिला मित्र हिरासत में

Mon, 11 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बृज विहार निवासी बैंककर्मी विश्वजीत(27) ने फ्लैट के कमरे में कुंडी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। फ्लैट पर पहुंची विश्वजीत की महिला मित्र के आने पर सुसाइड का पता चला। महिला ने खुद को विश्वजीत की दूसरी पत्नी बताया, जिसके बाद उसकी पहली पत्नी ने हंगामा भी किया। सुसाइड नोट में विश्वजीत ने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने महिला मित्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी विश्वजीत करीब छह माह से बृज विहार बी-224 ग्राउंड फ्लोर में किराए पर अकेले रहते थे। विश्वजीत पास के निजी बैंक में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। रविवार शाम करीब छह बजे बुलंदशहर में टीचर उनकी महिला मित्र फ्लैट पर पहुंची, तो दरवाजा नहीं खुला।

काफी खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला तो महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस को विश्वजीत का शव कमरे की खिड़की की कुंडी से मफलर से बंधा लटका मिला। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि वह नौकरी को लेकर परेशान था।
विज्ञापन


साथ ही विजय नगर में रहने वाले पिता और पत्नी से अलग यहां रह रहा था। विश्वजीत की मौत की सूचना के बाद पिता हरिनारायण विश्वजीत की पत्नी पूनम और उसकी 5 साल की बेटी प्रीति घटनास्थल पर पहुंचे।

विश्वजीत का शव देखते ही कोहराम मच गया। उधर, जब परिजनों ने महिला मित्र से उसके बारे में पूछा तो उसने खुद को विश्वजीत की पत्नी बताया। इसके बाद विश्वजीत की पत्नी पूनम ने हंगामा कर दिया।

पिता हरिनारायण ने बताया कि वह महिला को नहीं जानते। विश्वजीत करीब एक साल से घर से अलग रह रहा है। उसकी दूसरी शादी के बारे में उन्हें नहीं पता। हंगामे के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। महिला ने बताया कि वह बुलंदशहर में एक स्कूल में टीचर है। पुलिस का कहना है कि विश्वजीत के दूसरी महिला से संबंध थे, जिसके चलते वह परिजनों से अलग रह रहा था।

मेरी परेशानी है, मेरी मौत की जिम्मेदार
सुसाइड नोट में विश्वजीत ने लिखा है कि मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है। कोई दूसरा नहीं, बल्कि मेरी परेशानी मेरी जान ले रही है। पुलिस के अनुसार खुद दूसरी पत्नी बता रही महिला को शनिवार शाम विश्वजीत ने कॉल किया था। वह काफी परेशान था और उसने बताया कि इस जॉब में कुछ सफलता नहीं मिल रही है। ऐसे में पता नहीं भविष्य में क्या होगा। निजी बैंक से पहले विश्वजीत एक मीडिया संस्थान में नोएडा में कार्यरत था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें