रावली रोड पर काकड़ा गांव के पास मंगलवार शाम दो ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत में दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि मां समेत कई सवारियां घायल हो गई हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत बच्चियों केे दादा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों बच्चियां कक्षा दो में पढ़ती थीं।मुरादनगर के आर्य नगर में माजिर और जुबैर (दोनों भाई) रहते हैं।
सना (9) पुत्री माजिर और आयशा (9) पुत्री जुबैर दोनों कालोनी के ही एक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थीं। सना की मां नूरी दोनों बच्चियों को लेकर अपने मायके गांव नूरपुर गई थी। मंगलवार शाम करीब पांच बजे नूरी दोनों बच्चियों को ऑटो से लेकर वापस ससुराल आर्य नगर आ रही थी। रावली रोड पर काकड़ा गांव के पास अचानक सामने से आ रहे एक ऑटो ने उनकी ऑटो में टक्कर मार दी।
इस हादसे में ऑटो कई राउंड घूम क र पलट गया। इस दौरान ऑटो के नीचे दबकर दोनों बच्चियों सना और आयशा की मौके पर मौत हो गई जबकि नूरी समेत कई सवारियां इस हादसे में घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।
एसओ सुबोध सक्सेना नेे बताया कि मामले में बच्चियों के दादा मकसूद ने ऑटो चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायलों में ऑटो चालक शामिल है या नहीं इसकी जांच चल रही है।