फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल दुजाना गैंग के शूटरों ने की थी गंगाराम की हत्या

Sun, 25 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
22 जून को गोलगप्पे की ठेली लगाने वाले गंगाराम की हत्या अनिल दुजाना गैंग के शार्प शूटरों ने की थी। सिहानी गेट पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर शनिवार को यह खुलासा किया। इसके अलावा यह दोनों दादरी में हुई सराफ एसोसिएशन के पदाधिकारी की हत्या और राजस्थान से लग्जरी कार लूट में भी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन



पकड़े गए शूटर योगेश उर्फ बच्ची और आशीष चौहान उर्फ सूरज हैं। ये दादरी गौतमबुद्धनगर के रहने वाले हैं। योगेश टूर एंड ट्रैवल्स का काम भी करता है। इन्हें शुक्रवार रात संजय गीता चौराहे से इंटेलीजेंस की सूचना पर पुलिस इन्हें पकड़ने गई तो ये कार में भागने लगे।

इसी दौरान बेकाबू होकर कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दो तमंचे, बाइक भी बरामद कर ली। कार्यवाहक एसपी सिटी राजेश सिंह ने बताया कि 22 जून की रात बदमाशों ने मेरठ रोड पर गंगाराम निवासी घूकना से गोलगप्पे खिलाने को कहा था,
विज्ञापन


लेकिन गंगाराम ने इनके नशे में होने और अंटी में तमंचा लगा देख गोलगप्पे खिलाने से इंकार कर दिया था। इससे नाराज होकर इन्होंने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इनसे बरामद लग्जरी कार इन्होंने जयपुर राजस्थान से ढाई माह पहले ओवरटेक कर लूटी थी। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलते थे।

इसके अलावा 22 जुलाई को दादरी कस्बे के ठाकुरान मोहल्ले में सराफ एसोसिएशन के पदाधिकारी अरुण उर्फ अन्नू की रंगदारी न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से दोनों फरार थे। हालांकि बदमाशों का कहना है कि उन्होंने रंगदारी नहीं, झगड़ा होने पर अरुण की हत्या की थी। इन दोनों पर दर्जन भर से ज्यादा हत्या, लूट और जानलेवा हमले के केस दर्ज हैं।

मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ न देने पर एके 47 से की थी कारोबारी की हत्या
वर्ष 2012 में पांच करोड़ रुपये रंगदारी न देने पर गांव छपार थाना खतौली मुजफ्फरनगर में खाद व्यापारी की एके-47 से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले अनिल दुजाना के साथ योगेश भी था। अनिल दुजाना और योगेश के साथ दिनेश, कालू और अमन त्यागी जेल गए थे। इसी मामले में अनिल दुजाना इन दिनों उरई जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें