फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना के 17 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 25 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
फिल्मी स्टाइल में दो युवक एक प्राइवेट अस्पताल में घूसे। वहां मौजूद महिला डाक्टर को पिस्तौल दिखाई और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस को शिकायत की मगर तफ्तीश में ही 17 दिन निकाल दिए। अब पुलिस ने तफ्तीश के बाद घटना को सच मानते हुए दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला छह सितंबर की देर शाम करीब साढ़े सात बजे का लोहारू के वार्ड 10 में पडने वाले फौगाट अस्पताल का है। यहां महिला चिकित्सक डा. शीला अकेले ही थे। अस्पताल में ही घर बनाया हुआ है। दोनों युवक पिछले दरवाजे से अस्पताल में घुसे और महिला चिकित्सक को पिस्तौल दिखाई। पिस्तौल दिखाकर युवक महिला चिकित्सक के गले की चेन छीन ले गए। गनीमत रही कि कोई चोट नहीं मारी। तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में की गई। अस्पताल के अंदर घुसकर हुई वारदात पुलिस अधिकारियों को भी हजम नहीं हुई। तफ्तीश के चक्कर में 17 दिन निकाल दिए। अब 17 दिन बाद घटना को सच मानते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने महिला चिकित्सक के पति सुकेंद्र फौगाट की शिकायत पर दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि तफ्तीश के बाद साफ हुआ कि घटना घटित हुई है। अब मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें