फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पकड़ में आए तीन सुपारी किलर

Sat, 26 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान भाड़े पर हत्या करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या करने जा रहे थे। बदमाशों के खिलाफ लूट, हत्या और डकैती के कई मामले थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने इनसे एक पिस्टल, दो तमंचे और कार बरामद की है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर पौने तीन बजे होली के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह और वह स्वयं मय फोर्स के निवाड़ी रोड स्थित ऊंची सड़क पर चेकिंग करा रहे थे।

तभी उनके पास निवाडी रोड स्थित डिफेंस कालोनी निवासी नीतीश चौधरी पुत्र जवाहर सिंह का फोन आया। उसने बताया कि एक कार में सवार तीन बदमाश उसे धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उन्होंनें ऊंची सड़क पर एक कार चालक से रोकने को कहा तो कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।  पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कार सवार तीनों बदमाशों को धर दबोचा।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशों में अर्पण चौधरी पुत्र सतीश चौधरी निवासी खुशहालपुर थाना गुलावठी, बुलंदशहर हाल निवासी डिफेंस कालोनी मोदीनगर, सोनू मीणा पुत्र देवप्रकाश गांव डौला नगला तहसील थाना अनूपशहर बुलंदशहर और अभिषेक गोयल पुत्र सुरेशचंद पुत्र निवासी आर्दशनगर मोदीनगर शामिल हैं।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इन बदमाशों ने करीब पांच साल पूर्व किसी विवाद को लेकर नीतीश ने अर्पण को चांटा मार दिया था। उसी रंजिश के चलते वे लोग होली पर नीतीश की हत्या करने आए थे।

मोदीनगर गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन की हत्या के भी फिराक में थे

पुलिस ने यह भी दावा किया है कि पकड़े गए बदमाश मोदीनगर गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन राजुकमार उर्फ प्रिंस की हत्या के भी फिराक मेें थे। वर्ष 2012 में गांव बिसोखर में इन बदमाशों ने लूट के इरादे से धावा बोला था। उस दौरान पूर्व चेयरमैन राजकुमार प्रिंस की मां घर में अकेली थीं।

पहचाने जाने की नियत से बदमाशों ने राजकुमार की मां पर जानलेवा हमला किया था। उस मामले में राजकुमार प्रिंस गवाह हैं। बदमाशों ने वर्ष 2013 में कांधला मुजफ्फरनगर में डकैती और हत्या तथा वर्ष 2012 में मोदीनगर थाना क्षेत्र में डकैती के अलावा सरहदी जनपदों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में  लूट, हत्या और डकैती की घटनाओं का इकबाल किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें