फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगा लिया फंदा

Mon, 12 Jun 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
पति ने लगा लिया फंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मधुबन बापूधाम कालोनी निवासी एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद सोमवार सुबह घर में ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मधुबन बापूधाम कालोनी निवासी महेश (30) यहां पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह वसुंधरा में सिलाई का काम करता था।

सोमवार सुबह करीब छह बजे वह जागा तो पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुस्साए महेश ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और रस्सी से फंदा लगाकर पंखे से लटक गया। पत्नी ने शोर मचाया और लोगों को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और गेट तोड़कर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन


एसएचओ कविनगर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला गृह क्लेश के चलते सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच के आगे बढ़ाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें