फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की वकील के घर लाखों की चोरी

Mon, 30 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
हाईकोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
इंदिरापुरम रेल विहार सोसायटी में शुक्रवार रात चोरों ने महिला वकील के फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ा लिया। घटना के समय वकील परिवार के साथ जयपुर गई थीं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


रेल विहार के फ्लैट संख्या ए 3/3 में ज्योति श्रीवास्तव परिवार के साथ रहती हैं। वह दिल्ली हाईकोर्ट में वकील हैं और उनके पति दिल्ली के आईटी कंपनी में अधिकारी हैं। शुक्रवार सुबह वह परिवार के साथ जयपुर स्थित एक समारोह में शामिल होने गई थीं।

शनिवार सुबह करीब 9 बजे पड़ोसियों के घर आने वाली मेड ने फ्लैट का ताला टूटा देखकर शोर मचाया। पड़ोसियों ने पुलिस और ज्योति को मामले की सूचना दी। रविवार को घर पहुंची ज्योति ने बताया कि चोरों ने कमरों के अंदर रखी चार अलमारी के ताले तोड़कर 95 हजार कैश, करीब दो लाख की ज्वैलरी, 4 लैपटॉप,
विज्ञापन


एक टैबलेट, 4 महंगी घड़ियां और अन्य सामान ले गए हैं। एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि सोसायटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी की मदद से उनकी तलाश की जा रही है। गार्ड्र्स से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें