फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षित की मौत का मामला: एबीईएस कालेज मैनेजमेंट के पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीटेक छात्र हर्षित की मौत के मामले में विजयनगर पुलिस ने शुक्रवार को कालेज मैनजमेंट के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में कालेज का प्रशासनिक अधिकारी एसके पंडिता प्रताप विहार का रहने वाला है। साथ ही हॉस्टल इंचार्ज शरद चंद्रा, हॉस्टल वार्डन विश्वजीत पाल, मेंटीनेंस मैनेजर मनोज सारस्वत और इलेक्ट्रीशियन तेजपाल को कालेज परिसर से गिरफ्तार किया गया है।

विजयनगर एसओ नजीर अली खान ने बताया कि पांचों आरोपियों को जांच के बाद गैर इरादतन हत्या का दोषी पाया गया है। उन्होंने बताया कि कालेज प्रशासन की लापरवाही के कारण ही छात्र की मौत हुई थी। कालेज प्रशासन रात में ही निगरानी के दौरान ध्यान देता तो छात्र की जान बच सकती थी।
विज्ञापन


इसमें हास्टल के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही मिली है। उन्होंने हर्षित को रात के 10 बजे के बाद हॉस्टल से बाहर जाने की इजाजत दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और भी लोग छात्र की मौत के जिम्मेदार हो सकते हैं।

बता दें कि 27 जुलाई की रात एबीईएस कालेज में फोन पर बात करते वक्त बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से बीटेक स्टूडेंट हर्षित श्रीवास्तव (21) की मौत हो गई थी। गुस्साए कॉलेज के छात्रों ने इसके बाद एनएच-24 को जाम कर हंगामा किया था।

हाईकोर्ट में वकील हर्षित के पिता विजय श्रीवास्तव का कहना है कि वह पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी से असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि इस मामले के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने नहीं पकड़ा है। वह चाहते हैं कि इस मामले की सीबीआई जांच हो। इसके बाद ही मुख्य आरोपी सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें