फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 19 Aug 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
तीन साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ रेप की कोशिश की गई। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सिहानी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन की वजह से तीन साल की बेटी के साथ नंदग्राम चौकी क्षेत्र स्थित मायके गई।

शाम के समय वह भाइयों और मां के साथ घर में थी, उनकी तीन साल की बेटी घर केबाहर खेल रही थी। इसी दौरान करीब 30 साल का युवक उसे उठाकर हिंडन की ओर ले गया। काफी देर बाद भी जब बच्ची नहीं दिखी तो महिला ने बाहर आकर बच्चों से उसके बारे में पूछा। बच्चों ने बताया कि उसे एक अंकल गोद में उठाकर ले गए हैं। इससे खलबली मच गई।

महिला मां ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। कंट्रोल रूम ने सिहानी गेट और नगर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। दोनों थानों के प्रभारियों ने हिंडन इलाके की चेकिंग कराई तो साईं उपवन के पास पुलिस सायरन की आवाज सुनकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और बच्ची को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बच्ची की बरामदगी की सूचना परिजनों को दी तो वह काफी तादाद में कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने उन्हें समझाकर शांत किया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


छात्रा से रेप की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस ने सोमवार को नंदग्राम इलाके में घर में घुसकर छात्रा से रेप की कोशिश करने वाले आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सोमवार दोपहर नंदग्राम इलाके में रहने वाली 12वीं की छात्रा के साथ घर में घुसकर पड़ोसी ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। छात्रा की बहादुरी देख और शोर मचाने पर युवक घर से भाग गया था। छात्रा और उसकी मां मंगलवार को तहसील दिवस में इसकी शिकायत की थी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें