फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयनगर में युवक से एक लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर में युवक से एक लाख की लूट
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में चिल्लर कारोबारी से एक लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सोनिया विहार दिल्ली निवासी विनय कुमार खुले रुपयों (चिल्लर) को दुकानों पर सप्लाई करने का काम करते हैं। बताया कि वह खुले रुपयों को कमीशन पर व्यापारियों को देते हैं। नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में उनका काम है। बताया कि बुधवार को वह 1.57 लाख रुपये लेकर स्कूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान सिद्धार्थ विहार में पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। उनकी कनपटी में हथियार सटा दिया और उनसे एक लाख रुपये लूटकर भाग गए। उन्होंने लूट की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर विजयनगर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने देखा तो पीड़ित ने बताया कि वह एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं। जबकि 57 हजार और मोबाइल छोड़ गए हैं। पीड़ित के पास 57 हजार रुपये और मोबाइल छोड़कर जाना संदेह पैदा कर रहा है। थाना विजयनगर प्रभारी श्यामवीर सिंह का कहना है कि जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। मौके पर कोई घटना होने की जानकारी नहीं दे रहा है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें