फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड रेज की घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत, थाने पर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडरेज में ट्रैक्टर चालक की मौत, हंगामा
विज्ञापन


- कार सवार युवक ने पीटकर कर दिया था घायल


अमर उजाला ब्यूरो
लोनी। बार्डर थाने के सामने मंगलवार रात रोडरेज में कार सवार युवक ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई की। घायल ट्रैक्टर चालक की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने लोनी बार्डर थाने पर हंगामा कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली की गंगा विहार कालोनी में ट्रैक्टर चालक मोहम्मद अरबी परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह ट्रैक्टर लेकर बेहटा हाजीपुर नहर रोड से लोनी बार्डर की ओर जा रहा थे। इसी दौरान बार्डर पर दिल्ली की ओर से आ रही कार और उनके ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। आरोप है कि कार सवार युवक ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर दी। वहां जमा हुए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार सवार युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही घायल ट्रैक्टर चालक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह ट्रैक्टर चालक के परिजनों और कालोनी के लोगों ने लोनी थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का आरोप था कि कार सवार युवक ने ट्रैक्टर चालक की हत्या की है। उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाए। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत करा दिया। लोनी बार्डर थाना एसएचओ का कहना है कि कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हुई है। कार चालक दीपक त्यागी निवास विकास कुंज कालोनी के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें