फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर नौकरी दिलवाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी
विज्ञापन

साहिबाबाद। एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। बृहस्पतिवार को एक पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लालकुआं निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसने नौकरी के लिए एक साइट पर अपना बायोडाटा डाला था। वैशाली सेक्टर-3 स्थित प्लेसमेंट एजेंसी से 20 जून को एक युवती ने कॉल की। युवती ने कहा कि उसका बायोडाटा एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए चुना गया है। युवती ने व्हाट्सएप नंबर पर संदीप से दस्तावेजों की कॉपी भेजने को कहा। इसके बाद संदीप से रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक खाते में 2500 रुपये डलवा लिए। संदीप ने बताया कि उसके पास एक एयरलाइन के नाम से मेसेज आया, जिसमें उन्हें ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था। इसके बाद संदीप के पास दोबारा कॉल आई। ट्रेनिंग दिलाने के नाम पर उससे 20 हजार रुपये और डालने को कहा। उसने 20 हजार रुपये खाते में डाल दिए। अगले दिन फिर संदीप के पास कॉल आई कि एयरपोर्ट की ड्रेस के लिए साढ़े नौ हजार रुपये जमा करने होंगे। इस तरह किसी न किसी वजह से संदीप से ठगों ने करीब 45 हजार रुपये ठग लिए, लेकिन नौकरी नहीं मिली। जिस नंबर से कॉल आई थी, वह बंद मिला। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने पहुंचकर शिकायत दी। एएसपी रवि कुमार ने बताया कि फोन नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई पीड़ितों ने की है शिकायत
प्लेसमेंट एजेंसी संचालक लोगों को कॉल कर शैक्षिक योग्यता के मुताबिक नामी एयरलाइंस कंपनियों या एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद बेरोजगार युवकों से रजिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग, दस्तावेजों के सत्यापन और ड्रेस के नाम पर लाखों रुपये खाते में डलवाते थे। ऑनलाइन शिकायत में आरोपियों के 10 से अधिक खाते मिले हैं, जिनमें ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने रुपये डाले हैं। पीड़ित संदीप ने बताया कि उन्होंने नेशनल कंज्यूमर कंप्लेंट फोरम की साइट पर जाकर देखा, तो इस प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ सैकड़ों पीड़ितों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। संदीप का कहना है कि किसी-किसी से तो एक लाख रुपये तक लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें