फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष का पुतला फूंका, भाजपाइयों के दो गुट भिड़े

विज्ञापन
गुर्जर समाज के लोगों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष का पुतला फूंका, भाजपाइयों के दो गुट भिड़े
विज्ञापन


गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष से खार खाए असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को आरडीसी स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष का पुतला फूंका तो जमकर हंगामा हो गया। भाजपाइयों के दो गुट आपस में भिड़ गए। महानगर कार्यालय पर ही जमकर लात घूंसे चले। विरोध कर रहे पार्टी पदाधिकारियों ने जलता हुआ पुतला भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष और महामंत्री पर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। युवा मोर्चा के महामंत्री ने तीन को नामजद कर 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष गौरव चोपड़ा का आरोप है कि दोपहर में राजनगर सेक्टर-14 स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी, जिसमें महामंत्री राहुल गिरी समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान तीन-चार कारों और दुपहिया वाहनों पर सवार होकर सुरेंद्र उर्फ लीलू प्रधान, मनोज और गुलशन उर्फ सोनू समेत 15-20 लोग आए। लीलू प्रधान पूर्व में भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर गौरव चोपड़ा और भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी उनके पास पहुंचे और नारेबाजी से रोकने लगे। इस दौरान उन्होंने गाड़ी से महानगर अध्यक्ष का पुतला निकाला और जलाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जलता पुतला भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष गौरव चोपड़ा व महामंत्री राहुल गिरी पर फेंक दिया। राहुल का हाथ भी झुलस गया। उनका आरोप है कि पुतला जलाने पहुंचे लोगों ने उनके साथ मारपीट की और डराने के लिए हाथों में तमंचे लहराए। आरोप है कि उन्होंने फायर भी किया, लेकिन गोली मिस हो गई। इस पर भाजयुमो पदाधिकारियों ओर पुतला फूंकने आए पार्टी के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं में जमकर लात घूंसे चले। भाजयुमो पदाधिकारियों ने पुतला फूंक रहे सुरेंद्र उर्फ लीलू प्रधान, और गुलशन उर्फ सोनू को पकड़ लिया, उनके अन्य साथी भाग गए। सूचना पर कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से एक स्कार्पियो गाड़ी और उसमें से तमंचा बरामद हुआ है। एसएचओ कविनगर राजकुमार शर्मा ने बताया कि राहुल गिरी की तहरीर पर सुरेंद्र उर्फ लीलू प्रधान, सोनू व मनोज वर्मा को नामजद कर 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले, मारपीट, गाली-गलौज समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

--
इसलिए है कार्यकर्ताओं में नाराजगी
मारपीट के आरोपी व भाजयुमो के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ लीलू प्रधान का कहना है कि बीते नगर निगम चुनाव में वार्ड-10 से उनका टिकट फाइनल हो गया था। लखनऊ से जारी हुई सूची में भी उनका नाम था। तत्कालीन महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने उनका टिकट स्थानीय स्तर पर कटवा दिया और किसी दूसरे को दे दिया। तब उन्हें निगम में मनोनीत पार्षद बनवाने का आश्वासन दिया था। लीलू प्रधान का कहना है कि वर्तमान महानगर अध्यक्ष ने राजन आर्यन उनकी पत्नी और एक अन्य कार्यकर्ता संजय करोतिया को पार्टी में पद दे दिए हैं, लेकिन 8 साल से पार्टी के लिए जी-जान से काम करने के बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर वह सिर्फ लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जाहिर करने पहुंचे थे, भाजयुमो अध्यक्ष, महामंत्री और उनके साथियों ने उनसे मारपीट की है।
विज्ञापन

--
सोशल मीडिया से शुरू हुई घमासान
असली विवाद की शुरूआत कुछ दिनों पहले सोशल वीडियो पर शेयर किए गए एक वीडियो से हुई। जब पार्टी के पुराने कार्यकर्ता मनोज वर्मा ने एक वीडियो शेयर करते हुए महानगर महामंत्री राजन वाल्मीकि पर निशाना साधा। वीडियो के माध्यम से महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी पर आरोप लगा कि उन्होंने उस व्यक्ति को महामंत्री बना दिया जो बीते वर्ष अनुसूचित जाति के आंदोलन में सरकार विरोधी नारे लगा रहा था। इस वीडियो को महानगर महामंत्री राजन वाल्मीकि ने फर्जी बताते हुए थाना सिहानी गेट में आईटी एक्ट में मनोज वर्मा समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद विरोध बढ़ता गया तो महानगर अध्यक्ष के पुतले फूंके जाने का दौर शुरू हो गया।
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें