फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। बसपा के जिलाध्यक्ष ने पूर्व में अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके जयप्रकाश सिंह के खिलाफ विजयनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पार्टी से निष्कासन के बावजूद जयप्रकाश सिंह अनाधिकृत रूप से बसपा प्रमुख मायावती का फोटो लगाकर संकल्प यात्रा निकाल रहा है। इस यात्रा की शुरूआत रविवार से दिल्ली से शुरू की गई है। पूर्व में राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देकर जय प्रकाश चर्चाओं में रहा था।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रधान की तहरीर पर विजयनगर थाने में आईपीसी की धारा-420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विनोद प्रधान का कहना है कि पूर्व में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे जयप्रकाश सिंह को पूर्व में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के चलते निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने एक नया संगठन बनाया। बसपा जिलाध्यक्ष का आरोप है कि बसपा प्रमुख मायावती के फोटो का इस्तेमाल बैनर-पोस्टरों पर करके पार्टी कार्यकर्ताओं को भ्रम में डाला जा रहा है और उनसे चंदा वसूल किया जा रहा है। वह एक 28 अक्तूबर से 10 नवंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक संकल्प यात्रा निकाल रहा है। इस यात्रा में भी बसपा प्रमुख के फोटो का इस्तेमाल किया गया है, जबकि उनकी पार्टी का इस यात्रा से कोई लेना-देना नहीं है। इस यात्रा का पहला पड़ाव मेरठ में, दूसरा बिजनौर में, तीसरा पीलीभीत में, फिर लखीमपुर खीरी, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चित्रकूट आदि जिलों में होगा। 10 नवंबर को यह यात्रा अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर, दादरी, गाजियाबाद होते हुए वापस दिल्ली पहुंचेगी। उन्होंने जयप्रकाश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसएचओ विजयनगर का कहना है कि धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें