फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल की पत्नी से लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल की पत्नी से लूटा मोबाइल
विज्ञापन


साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के सूर्य नगर में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की पत्नी से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। यह घटना पुलिस चौकी से 50 मीटर दूरी पर हुई। उधर, बदमाशों ने राजेंद्र नगर सेक्टर पांच में एक युवती से मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

सूर्यनगर में रमेश ढाका परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। उनकी पत्नी रीता 14 मई की सुबह मंदिर जा रही थीं। तभी सूर्य नगर पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रीता से मोबाइल लूट लिया। रमेश ने लिंक रोड थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। उधर, राजेंद्र नगर सेक्टर पांच में दिव्या परिवार के साथ रहती हैं। बीते रविवार की शाम वह बाजार जा रही थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। उन्होंने आनलाइन शिकायत की थी। बुधवार को उनकी ईमेल पर एक संदेश आया कि उनकी मोबाइल में दूसरी ई-मेल आईडी डाली गई है। इससे पता चल गया कि उनका मोबाइल चल रहा है। उन्होंने साहिबाबाद थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें