फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लुटेरे गिरफ्तार, नकदी बरामद-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदग्राम में लूट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम में दो लोगों से लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को सिहानी गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 3200 रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

एसओ सिहानी गेट विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे हारुन निवासी मुस्तुफाबाद, दिल्ली और फरमान निवासी ईदगाह रोड लोनी है। उन्हें मंगलवार रात करीब 10 बजे नंदग्राम रोड से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों लुटेरे कई वारदात कर चुके हैं। बीती 21 फरवरी को उन्होंने तमंचे के बल पर तरुण भारद्वाज से 12 हजार रुपये लूट लिए थे। वहीं छह मार्च को शैलजा त्यागी से पर्स और मोबाइल लूट लिया था। पर्स में 1900 रुपये थे। दोनों ने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने मंगलवार को इन्हें धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें